Type Here to Get Search Results !

छुई मुई या लाजवन्ती

छुई मुई या लाजवन्ती का वैज्ञानिक नाम (Mimosa pudica L.) है। यह दलहन (Fabaceae) कुल का पौधा है। जो वायुमण्डलीय नत्रजन का स्थिरीकरण करता है। इसको बीज से उगाया जाता है। लाजवंती को गमले में भी उगाया जा सकता है। गमले में उगाने की विधि सीखने के लिए यह वीडियो देखेँ।


पौधे को छूने पर यह सिकुड़ जाता है जिसके कारण ही इसका नाम छुई मुई अथवा लाजवंती  रखा गया है। पत्तियों को छूने पर उस जगह की कोशिकाओं का पानी आस पास की कोशिकाओं में चला जाता है जिसके कारण पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं। कुछ सेकण्ड बाद पानी पुनः वापस कोशिकाओं में आ जाता है और पत्तियाँ पुनः फैलकर सामान्य हो जाती हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad